डिलीवरी के दौरान महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा कि सभी रह गए हैरान! बाहर निकल आई आंखें

By: Ankur Sat, 12 Mar 2022 08:42:20

डिलीवरी के दौरान महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा कि सभी रह गए हैरान! बाहर निकल आई आंखें

किसी भी महिला के मां बनने का सुख उसकी दुनिया की सबसे बड़ी खुशी होती हैं। मां अपने बच्चे को 9 महीने तक पेट में पालती हैं और फिर जन्म देती हैं। हांलाकि यह समय उसके लिए बहुत चुनौतियों से भरा रहता हैं, खासतौर से डिलीवरी के दौरान उठा लेबर पेन। जी हां, लेबर पेन के दौरान दर्द के साथ कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं जिसका अहसास ही डराने वाला होता हैं। इससे जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक महिला की डिलीवरी के दौरान आंखें बाहर आ गई। घटना घटित हुई 23 साल की बेथनी कॉलिन्स के साथ जो पहली बार मां बनने जा रही थी।

वेबसाइट द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, बेथनी कॉलिन्स ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी बाईं आंख बाहर की ओर ज्यादा निकली हुई नजर आ रही है। वहीं, दाईं आंख भी बाहर की ओर निकली हुई है। बेथनी बताती हैं कि जब लेबर पेन के वक्त डॉक्टर ने उनसे पुश करने को कहा, तो उन्होंने इतनी जोर से पुश किया कि उनकी आंखों पर इसका असर पड़ा और वो बाहर की ओर निकल आई। हालांकि, इतना कुछ होने के बाद भी बेथनी इस बात को लेकर खुश थीं कि उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। बेथनी ने बताया कि वह अपनी बेटी का चेहरा देखकर सारा दर्द भूल गई थीं। उन्होंने बताया कि उनकी आंख कुछ ही दिनों बाद ठीक भी हो गई थी। तकरीबन छह हफ्ते बाद दोनों आंख अपनी जगह पर आ गई और बेथनी फिर से पहले जैसी लगने लगीं।

डॉक्टरों का कहना है कि ऐसा आम बात है। क्योंकि लेबर पेन के वक्त महिलाओं को काफी जोर लगाना होता है, जिसका असर आंखों की पुतलियों पर भी पड़ता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि लेबर पेन के दौरान कई महिलाओं की आंखों से खून भी निकल चुका है। बेथनी के इस अनुभव को जानने के बाद कई महिलाएं घबरा गई हैं। एक का कहना है कि यही वजह है कि वह प्रेग्नेंट नहीं होना चाहती है।

ये भी पढ़े :

# शख्स ने जैसे ही खोली कचरे की थैली निकल गई उसकी चीख! जानें पूरा मामला

# VIDEO : स्कूटी वाली इस लड़की का बदला देख आप भी नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी!

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com